Posts

Showing posts with the label Health

काजू सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए है लाभदायक, जरूर जानिए फायदे

Image
सूखे मेवों में काजू सबसे स्वादिष्ट मेवा है , जिसका प्रयोग सब्जी की ग्रेवी , विभिन्न पकवान और खास तौर से काजू कतली बनाने के लिए किया जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं , काजू सेहत और सौंदर्य के यह खास फायदे भी देता है। जरूर जानिए – 1 सूखे मेवे यूं भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें काजू खास तौर से आपको ऊर्जा देने में मदद करता है और इसे प्रोटीन एवं वि‍टामिन बी का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। 2 इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह आपकी त्वचा में चमक लाएगा और तनाव से भी आपको बचाएगा 3 इसमें मोनो सैचुराइड्स होते हैं , जो हड्ड‍ियों के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा काजू कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद है। 4 काजू   आयरन   का अच्छा विकल्प है। यह आयरन की कमी को पूरा करने के साथ ही रक्त की कमी को भी दूर करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए काजू फायदेमंद है।

Black Tea से होने वाले सेहत लाभ

Image
        दुनिया भर में चाय का शौक रखने वालें की कमी नहीं है। चाय के अलग-अलग स्वाद और प्रकार अपने-अपने फायदे के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि   काली चाय   भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। काली चाय से होने वाले लाभ जानना चाहते हैं , तो जरूर पढ़ें – 1  हृदय   के लिए फायदेमंद - जी हं काली चाय आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना एक कप काली चाय पीना दिल की   सेहत   को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा काली चाय का प्रयोग हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है। 2  कैंसर   - काली चाय को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर आप प्रोस्टेट , ओवेरियन और फेफड़ों के कैंसर से बच सकते हैं। काली चाय का प्रयोग शरीर में कैंसर कोशि‍काओं को खत्म करने में मदद करता है। यह महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को रोकती है साथ ही मुंह के कैंसर से भी बचाने में मदद करती है। 3  दिमाग   क...

जानें तुलसी के औषधीय गुण

Image
तुलसी पूजन का सुख-समृद्धि में जितना महत्व माना जाता है , वहीं इसका औषधीय महत्व भी बहुत है। तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों को ठीक करने के लिए तुलसी बेहद कारगर सिद्ध होती है। आइए जानते हैं तुलसी के औषधीय लाभ के बारे में... अगर आपको सर्दी या फिर हल्का बुखार है तो मिश्री , कालीमिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है। आप चाहें तो इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं। अगर आप सांसों की बदबू से परेशान हैं तो तुलसी का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिलाता है। सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। तुलसी की चाय पीने से आप खराश व सर्दी की समस्या से आराम पा सकते हैं। अगर चेहरे पर मुंहासे हो गए हों तो आप तुलसी को पीसकर मुंहासों पर लगाएं , आपको बहुत फायदा होगा। अनियमित पीरियड्स की समस्या में तुलसी का सेवन इस समस्या से निजात दिलाता है।

કોરોના વાઇરસથી બચવા નીચે મુજબની બાબત ધ્યાનમાં લેવી

Image
વારંવાર તમારા હાથ ધોવા આલ્કોહોલ આધારિત હેન્ડ રબ સાથે તમારા હાથને નિયમિત અને સારી રીતે સાફ કરો જેથી હાથ પરના વાયરસનો નાશ થાય   સામાજિક અંતર જાળવશો જાતે અને ખાંસી અથવા છીંક આવે છે તે કોઈપણ વચ્ચે ઓછામાં ઓછું 1 મીટર (3 ફુટ) અંતર જાળવવું. જ્યારે કોઈને ઉધરસ આવે છે અથવા છીંક આવે છે ત્યારે તે તેના નાક અથવા મોંમાંથી નાના પ્રવાહી ટીપાં ની છાંટ થાય છે જેમાં વાયરસ હોઈ શકે છે. આંખો , નાક અને મો ને સ્પર્શ કરવાનું ટાળો હાથ ઘણી સપાટીઓને સ્પર્શ કરે છે અને વાયરસ તેના પર લાગી કરી શકે છે. દૂષિત થઈ ગયા પછી , હાથ તમારી આંખો , નાક અથવા મોંમાં વાયરસ સ્થાનાંતરિત થઈ શકે છે. ત્યાંથી , વાયરસ તમારા શરીરમાં પ્રવેશી શકે છે અને તમને બીમાર બનાવી શકે છે.  શ્વસન સ્વચ્છતાનો અભ્યાસ કરો ખાતરી કરો કે તમે અને તમારી આસપાસના લોકો , શ્વસનક્રિયાની સારી સ્વચ્છતાને અનુસરો. આનો અર્થ એ છે કે જ્યારે તમે ખાંસી અથવા છીંક આવે ત્યારે તમારા મોં અને નાકને coverin g કરી દો. પછી વપરાયેલી પેશીઓનો તાત્કાલિક નિકાલ કરો. જો તમને તાવ , ઉધરસ અને શ્વાસ લેવામાં તકલીફ હોય તો વહેલા તબીબી સંભાળ લેવી જો તમને બીમારી લાગે ...